Dhaai Chaal Trailer: OTT पर खुलेगा सत्ता और सियासत का खेल, रिलीज हुआ दमदार वेब सीरीज का ट्रेलर!

ओटीटी (OTT) की दुनिया में जल्द ही एक बार फिर सत्ता और सियासत का रोमांचक खेल देखने को मिलने वाला है। टीजर के बाद अब JioHotstar ने अपनी मच-अवेटेड स्टूडेंट पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'ढाई चाल' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में कैंपस की सियासत, दोस्ती के बदलते रंग और पर्दे के पीछे रची जाने वाली गहरी साजिशों की झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि सीरीज का ट्रेलर कैसा है...
 
Dhaai Chaal Trailer: ओटीटी (OTT) की दुनिया में जल्द ही एक बार फिर सत्ता और सियासत का रोमांचक खेल देखने को मिलने वाला है। टीजर के बाद अब JioHotstar ने अपनी मच-अवेटेड स्टूडेंट पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'ढाई चाल' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में कैंपस की सियासत, दोस्ती के बदलते रंग और पर्दे के पीछे रची जाने वाली गहरी साजिशों की झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि सीरीज का ट्रेलर कैसा है... कैसा है ढाई चाल का ट्रेलर? 'ढाई चाल' (Dhaai Chaal) सुनने पर दिमाग में सबसे पहले शतरंज का खेल याद आता है और अब यही खेल ओटीटी पर होने वाला है। हाल ही में ढाई चाल सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। सीरीज के ट्रेलर सत्ता के संघर्ष को दो स्तरों पर सामने लाता है। ट्रेलर में दिखता है कि किस तरह से शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए जंग शुरू होती है।
वहीं कैंपस में छात्र नेता मयूर भारद्वाज का सामना अपने पुराने मेंटॉर और युवा नेता राघवेंद्र शर्मा से होता है। कहानी की शुरुआत तब होती है, जब स्कूल के दोस्त मयूर, दुष्यंत और अरुण जयपुर के एक कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। कॉलेज के पहले ही दिन हुई एक झड़प मयूर को छात्र राजनीति की दुनिया में खींच लाती है, जहां वह अपने दम पर अपनी पहचान बनाता है। नुक्कड़ नाटकों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाना और फिर छात्र राजनीति का एक नया रूप इस ट्रेलर में दिखता है और यही कहानी इसमें हमें नजर आई है। सस्पेंस वाली कहानी में दमदार सितारे आपको बता दें कि ढाई चाल में में गगन अरोड़ा मयूर भारद्वाज, आदिल जफर खान राघवेंद्र शर्मा, अंकित सिवाच, सिकंदर बेनीवाल, राजेश कुमार राजयेश सिंह, पारितोष सैंड श्याम जोशी, अंजलि तारतारी समेत कई सितारे नजर आएंगे। ये सीरीज नवीन चौधरी के उपन्यास पर आधारित है। वहीं इसे रितेश शाह ने प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज एक विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से शुरू होकर प्रदेश और देश की सत्ता तक पहुंचती है। ढाई चाल सीरीज केवल सत्ता की लड़ाई नहीं , बल्कि छात्र आंदोलन, मीडिया और राजनीति के खतरनाक गठजोड़ और इनके बीच की कहानी है। आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन नवीन चौधरी की ही नोवेल 'जनता स्टोर' पर आधारित था और अब दूसरा सीजन उन्हीं की किताब से इंस्पायर्ड है। ये सीरीज 27 नवंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इसके बाद इसके एपिसोड्स हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे Colors चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles