Diwali Special: 21 साल बाद भी बरकरार है Sunidhi Chauhan के इस गाने का जादू, सोशल मीडिया पर फिर मचा रहा धूम

दीवाली का त्योहार घर-परिवार में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस शुभ अवसर पर लोग साफ-सफाई के बाद नए कपड़े पहनकर परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें लेते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
 

दीवाली का त्योहार घर-परिवार में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस शुभ अवसर पर लोग साफ-सफाई के बाद नए कपड़े पहनकर परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें लेते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

आज के समय में सोशल मीडिया पर फोटो के साथ गाने लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का चलन है। खासतौर पर दीवाली के मौके पर एक गाना आपने भी अधिकतर लोगों की स्टोरीज या रील्स पर जरूर सुना होगा। आइए जानते हैं कौन सा है यह आइकॉनिक गीत:

<strong>फ्लॉप फिल्म का एकमात्र यदगार गाना</strong>

रील्स पर हर साल जो गाना सबसे ज्यादा ट्रेंड करता है, वह साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'होम डिलीवरी' का है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। हालांकि, मूवी से सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan Songs) की आवाज में गाया एक गीत उस समय से ज्यादा अब वायरल और दीवाली पर ट्रेंड करता है।

गाने के लिरिक्स हैं 'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दीवाली' (Happy Diwali Songs)। अगर आप खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है, तो आपने हैप्पी दीवाली गाना जरूर सुना होगा। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अकेले नहीं गाया था, बल्कि इसमें उनका साथ वैशाली, सुरति, दिव्या, सूरज सहित सिंगर्स ने भी दिया था।

<strong>बच्चों के कार्यक्रम पर फिल्माया गीत</strong>

बता दें कि फिल्म होम डिलीवरी में 'हैप्पी दीवाली' गाना बच्चों के स्कूल फंक्शन में फिल्माया गया है। जहां सभी बच्चे एन्जॉय कर रहे होते हैं, लेकिन एक बच्ची उदास बैठी हुई होती है। जैसे ही उसके माता-पिता आते हैं, उनकी बेटी इतनी खुश हो जाती है और स्टेज परफॉर्मेंस में अन्य बच्चों को ज्वाइन करती है। सुनिधि चौहान के इस पॉपुलर गाने का कंपोजिशन विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने संभाला था। इसके लिरिक्स विशाल ने लिखे थे।

फिल्म होम डिलीवरी घर तक की बात करें, तो यह साल 2005 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजोय घोष ने किया था। मूवी में विवेक ओबेरॉय, आयशा टाकिया, बमन ईरानी महिमा चौधरी जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles