Chhath Song 2026: खेसारी लाल के नए गाने में दिखी डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री, बिहार जाने को पति को मनाती दिखीं पत्नी!

Chhath Song 2026: खेसारी लाल के नए गाने में दिखी डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री, बिहार जाने को पति को मनाती दिखीं पत्नी!
 

<strong>Chhath Song 2026:</strong> भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस गाने में डिंपल सिंह के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। साल 2026 के इस खास छठ गीत में दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने घर लौटकर पति के संग छठ महापर्व मनाने की भावुक गुजारिश कर रही है।

लोक आस्था के इस महापर्व के मौके पर आए इस गीत में भक्ति, पारिवारिक रिश्तों की मिठास और पति-पत्नी के स्नेह को बेहद संवेदनशील अंदाज में पिरोया गया है। गाने की खास बात यह भी है कि यह बिहारवासियों के लिए छठ पर्व के गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व को बखूबी बयां करता है।

<strong>खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत</strong>

खेसारी लाल यादव के जिस नए छठ गीत की हम बात कर रहे हैं वह है 'पिया बिहरिया', जिसका नाम ही गाने की कहानी बयां कर रहा है। गाने में भोजपुरी भाषा में है, जिसमें उस व्यक्ति का जिक्र है, जो रोजगार या काम के सिलसिले में घर से दूर रह रहा है। इस छठ गीत की कहानी भी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति परदेस में रहकर काम करता है और छठ पूजा के पावन अवसर पर वह अपने पिया को बिहार जाकर छठ मनाने के लिए कहती दिख रही है।

खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह के इस छठ गीत में उस भाव को दिखाया गया है, जो हर बिहारवासी महसूस करता है, जो काम और रोजगार के लिए घर परिवार से दूर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में काम के लिए जाते हैं। लेकिन छठ पूजा के अवसर पर घर अपने परिवार के पास लौटते हैं. वहीं जो लोग नहीं जा पाते उनकी अपनों की कमी को छठी मैया की याद को बयां करता है। गाने का संगीत पारंपरिक भोजपुरी लोकधुनों पर आधारित है। छठ घाट, पूजा के दृश्य, डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की झलकियां तथा पारंपरिक संस्कृति को खूबसूरती से फिल्माया गया है।

<strong>खेसारी लाल यादव के बारे में </strong>

खेसारी लाल यादव भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिनके छठ गीत हर साल लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा सुने जाते हैं। उनके कई पुराने छठ गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. जबकि हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका धनिया मोर शहर बाड़ी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles