Gen-Z का नया ट्रेंड ‘इमोशनशिप’, बिना रिश्ते के पार्टनर जैसी फीलिंग! आखिर क्यों बढ़ रहा है यह क्रेज?

आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) का प्यार जताने का अंदाज पुराने दौर से बिल्कुल जुदा है। यही वजह है कि आज 'डेटिंग' शब्द सुनते ही पार्टनर या रोमांस की खूबसूरत तस्वीर उभरने के बजाय असमंजस और उलझन पैदा होने लगती है। ब्रेडक्रम्बिंग, सिचुएशनशिप, घोस्टिंग और न जाने ऐसे कितने ही नए शब्द व तरीके इन दिनों डेटिंग ट्रेंड में छाए हुए हैं। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर अपने रिश्ते को समझने और उसे कोई सटीक नाम या 'लेबल' देने की जद्दोजहद में जुटे रहते हैं।
 

आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) का प्यार जताने का अंदाज पुराने दौर से बिल्कुल जुदा है। यही वजह है कि आज 'डेटिंग' शब्द सुनते ही पार्टनर या रोमांस की खूबसूरत तस्वीर उभरने के बजाय असमंजस और उलझन पैदा होने लगती है। ब्रेडक्रम्बिंग, सिचुएशनशिप, घोस्टिंग और न जाने ऐसे कितने ही नए शब्द व तरीके इन दिनों डेटिंग ट्रेंड में छाए हुए हैं। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर अपने रिश्ते को समझने और उसे कोई सटीक नाम या 'लेबल' देने की जद्दोजहद में जुटे रहते हैं। इसी कड़ी में अब 'इमोशनशिप' (Emotionlship) नाम का एक और नया ट्रेंड भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है।

<strong>क्या है इमोशनशिप? </strong>

सिचुएशनशिप की बात करें तो जब हम किसी के साथ बिना किसी लेबल वाले रोमांटिक या सेक्शुअल रिलेशनशिप की बात करता है, वहीं इमोशनशिप इसी का भावनात्मक रूप है। इसे आसान भाषा में समझें तो यह किसी व्यक्ति के साथ मन की गहराई से जुड़ने के बारे में बताता है। बस इतनी है कि दोनों ही रिश्ते में पार्टनर एक दूसरे को कमिटमेंट देने के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे रिश्ते में फिजिकल अट्रैक्शन नहीं, इमोशनल इंटीमेसी, लंबी और गहरी बातचीत, नजदीकी पहले विकसित होती है।

<strong>किसी भी रिश्ते में इमोशनशिप को कैसे पहचानें? </strong>

ऐसे कई संकेत हैं जिनसे यह कहा जा सकता है कि कोई व्यक्ति इमोशनशिप में है या नहीं:

इसमें घंटों तक बातचीत करना, अपनी असुरक्षा को शेयर करना और एक दूसरे को सहज महसूस कराना पहला संकेत है कि यह रिश्ता इमोशनशिप है।

आप उस व्यक्ति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ और सुरक्षित महसूस करते हैं, जिससे उनके लिए जलन की भावना भी आने लगती है। यही वजह है कि इस स्थिति में लोग कई बार पार्टनर जैसा बर्ताव भी करते नजर आते हैं।

अपने रिश्ते को लेकर मन में कभी भी क्लेरिटी न होना कि हम दोनों के बीच किस तरह का रिलेशन है।

दोस्तों का हमेशा इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहना कि दोनों डेट कर रहे हैं या अच्छे दोस्त हैं।

खुद से बार-बार यह सवाल करना कि सामने से कमिटमेंट क्यों नहीं मिल रही, वो संकेत हैं जो बताता है कि एक व्यक्ति इमोशनशिप के सर्कल में फंसा हुआ है।

<strong>इमोशनशिप का ट्रेंड बढ़ता क्यों जा रहा है? </strong>

इस तरह का ट्रेंड डेटिंग में बढ़ने के कई कारण हैं, जैसे- कनेक्शन को खोने का डर, इमोशनल सेफ्टी और सोशल मीडिया के दौर में लोगों में बढ़ता अकेलापन। वहीं, कुछ लोग अपने इमोशन शेयर तो करना चाहते हैं लेकिन उनमें कमिटमेंट को लेकर डर बना रहता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles