करवा चौथ 28 या 29 अक्टूबर को? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन, जानें सरगी से चांद निकलने तक का पूरा टाइम टेबल

करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है और करवा माता की विधि विधान से पूजा करती हैं। साथ ही शाम को चंद्रमा दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाने से होती है। जिसके बाद महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। साल 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस लेख में जानेंगे......

कब है? करवा चौथ 2026: पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को है। इस तिथि का आरंभ 29 अक्तूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा।

करवा चौथ पर सरगी खाने का समय: करवा चौथ के दिन सरगी काफी महत्वपुर्ण होती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके व्रत की शुरुआत करती हैं। साल 2026 में सरगी खाने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच है।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त: करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। साल 2026 में पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा विधि विधान से कर सकती है।

करवा चौथ 2026 पर चांद कब निकलेगा? करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन करके ही पारण किया जाता है। पंचांग के मुताबिक, 29 अक्तूबर 2026 को चंद्रोदय रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हो सकता है। इसके बाद व्रती महिलाएं अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।

करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान

1. करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार करना सुख-सौभाग्य और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक होता है।
2. करवा चौथ के दिन परिवार में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें और अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएं।
3. कई धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ पर काले रंग के वस्त्र पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप लाल, गुलाबी या अन्य शुभ माने जाने वाले रंगों के वस्त्र पहन सकती हैं।
4. करवा चौथ पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अन्य उपयोगी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि दान-पुण्य करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।काफी

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles