हिंदी सिनेमा का वह सुनहरा दौर: जब कश्मीर की वादियों और शम्मी-सायरा की जोड़ी ने रच दिया था इतिहास

हिंदी सिनेमा के साठ के दशक की बात ही कुछ और थी। उस दौर में पर्दे पर ऐसे गाने रचे गए जो अपनी प्यारी धुनों और खूबसूरत लोकेशन के जरिए सीधे दर्शकों के दिलों में उतर गए। आज हम एक ऐसे ही सदाबहार गाने और उससे जुड़ी फिल्म की बात करेंगे
 

हिंदी सिनेमा के साठ के दशक की बात ही कुछ और थी। उस दौर में पर्दे पर ऐसे गाने रचे गए जो अपनी प्यारी धुनों और खूबसूरत लोकेशन के जरिए सीधे दर्शकों के दिलों में उतर गए। आज हम एक ऐसे ही सदाबहार गाने और उससे जुड़ी फिल्म की बात करेंगे, जिसकी शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों में हुई थी। सायरा बानो ने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था, जबकि लता मंगेशकर की सुरीली आवाज ने इस संगीत को अमर बना दिया। आज भी पुराने गानों के शौकीनों की प्लेलिस्ट में यह गाना खास जगह रखता है।

<strong>फिल्म 'जंगली' और वह दौर</strong>

हम बात कर रहे हैं साल 1961 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'जंगली' की, जिसमें शम्मी कपूर और सायरा बानो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म का निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया था, और इसमें शशिकला, अनूप कुमार और ललिता पवार जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अभिनय किया था। फिल्म का गाना 'कश्मीर की कली हूं मैं' एक ऐसा ट्रीट था जिसमें सायरा बानो पारंपरिक कश्मीरी गेटअप में नजर आईं। शम्मी कपूर का बिंदास अंदाज और सायरा बानो की नटखट अदाओं ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज करा दिया। 'याहू... चाहे कोई मुझे जंगली कहे' की तरह ही यह गाना भी आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

<strong>जब लता दीदी की आवाज ने जादू बिखेरा</strong>

'जंगली' फिल्म के इस खूबसूरत गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था। इसका शानदार संगीत लीजेंड्री जोड़ी शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार हसरत जयपुरी ने लिखे थे। इस गाने की खासियत इसकी मस्ती, रोमांस और हल्की-फुल्की शरारत थी। उस दौर की नायिकाओं की मासूमियत और चंचलता को यह गाना बेहतरीन तरीके से बयां करता है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं:

काश्मिर की कली हूँ मैं, मुझ से ना रुठो बाबूजी

मुरझा गई तो फिर ना खिलूँगी कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं

अरे काश्मिर की कली हूँ मैं, मुझ से ना रुठो बाबूजी

मुरझा गई तो फिर ना खिलूँगी कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं

रंगत मेरी बहारों में, दिल की आग चनारों में

कुछ तो हम से बात करो इन बहके गुलजारों में

प्यार पे गुस्सा करते हो, तेरा गुस्सा हमको प्यारा है

यही अदा तो कातिल है, जिसने हमको मारा है

छोडो जी नाराजी को, तोड़ो इस ख़ामोशी को

आप अजब है शेख जी समझे ना...

<strong>श्रीनगर की इन हसीन लोकेशन पर हुई थी शूटिंग</strong>

इस गाने की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम इसकी लोकेशन्स ने किया। फिल्म के इस हिस्से को कश्मीर की डल झील और शालीमार गार्डन की गोद में फिल्माया गया था। श्रीनगर के ये आइकॉनिक बाग-बगीचे, नीला पानी और पृष्ठभूमि में खड़े पहाड़ इस गाने को एक अलग ही विजुअल ट्रीट देते हैं। उस दौर के प्राकृतिक माहौल ने इस गाने को ऐसा जीवंत बनाया कि दर्शक आज भी पर्दे पर कश्मीर की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

अगर 'जंगली' के पूरे साउंडट्रैक की बात करें, तो इस फिल्म में कुल 8 गाने थे, जिन्हें शंकर-जयकिशन ने संगीतबद्ध किया था और हसरत जयपुरी व शैलेंद्र ने इसके गीत लिखे थे। फिल्म के गानों में लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, आशा Bhosle और मुकेश जैसे दिग्गजों की आवाजों का जादू चला था।

<strong>क्या थी फिल्म की कहानी?</strong>

फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प थी। इसमें शम्मी कपूर ने चंद्रशेखर और सायरा बानो ने राजकुमारी का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर एक ऐसे सख्त माहौल और परिवार में पला-बढ़ा होता है जहां खुलकर हंसने की भी पाबंदी होती है। लेकिन जब वह कश्मीर पहुंचता है, तो उसकी मुलाकात राजकुमारी से होती है, जो उसे जिंदगी खुलकर जीना और हंसना सिखाती है। हालांकि, दोनों के प्यार के रास्ते में पारिवारिक और सामाजिक अड़चनें भी आती हैं, जो फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देती हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles