Wedding Fashion 2026: हल्दी से Reception तक, मृणाल ठाकुर के ये Gorgeous Looks वेडिंग सीजन में मचाएंगे धमाल!
वेडिंग सीजन की शुरुआत होते ही वॉर्डरोब और आउटफिट्स को लेकर तैयारियां तेज हो जाती हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक, हर फंक्शन में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने की चाहत हर लड़की की होती है।
Wedding Fashion 2026: वेडिंग सीजन की शुरुआत होते ही वॉर्डरोब और आउटफिट्स को लेकर तैयारियां तेज हो जाती हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक, हर फंक्शन में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने की चाहत हर लड़की की होती है। यदि आप भी इस शादी के सीजन में अपने ट्रेडिशनल अंदाज से महफिल लूटना चाहती हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के इन लाजवाब एथनिक लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। उनके ये आउटफिट्स आपको हर मौके पर ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक देंगे। मृणाल ठाकुर के ये स्टाइलिश लुक्स वेडिंग सीजन में करें ट्राईअनारकली ड्रेस: अगर आप हल्दी में पीले रंग का ड्रेस या साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो आप सिंदूरी रंग का कुछ ऐसा अनारकली ड्रेस चुन सकती हैं। यह रंग दिखने में भी आकर्षक लगता है साथ ही आप लोगों से हटकर नज़र आएंगी इंडो वेस्टर्न: अगर आप हल्दी में इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनना चाहती हैं तो आसमानी और मरून रंग के अलग अलग स्टाइल वाले ड्रेस का भी चुनाव कर सकती हैं। इन ड्रेसेस में आपकी खूबसूरती देखते ही बनेगी ड्रेप्ड साड़ी: आप मेंहदी के फंक्शन में ऑलिव ग्रीन कलर में कुछ इस तरह की ड्रेप्ड साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। मृणाल ने इस साड़ी के साथ मैरून ब्लाउज पहना है जिसपर पर बारीक गोल्डन थ्रेड और ज़री की एम्ब्रॉएडरी की गई है। हल्दी/मेहंदी एथनिक सूट: अगर आप कुछ ऐसा ड्रेस पहनना चाहती हैं जो हल्दी और मेहंदी दोनों पर ही खूब अच्छा लगा तो आप कुछ इस तरह के फरसी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं. मृणाल ने पीले रंग के इस अनारकली के साथ एक कॉन्ट्रास्टिंग ऑलिव ग्रीन दुपट्टा कैरी किया गया है। कुर्ते और दुपट्टे के बॉर्डर पर गोटा-पट्टी या ज़री का खूबसूरत काम है, जो इसे हल्दी और मेहंदी के लिए परफेक्ट बना रहा है। मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न शियर केप सेट: अगर आपको संगीत फंक्शन में सबसे मॉर्डन और दिलकश दिखना है तो आप कुछ इस तरह का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में क्रॉप टॉप को ड्रेप्ड स्कर्ट और ओवरकोट के साथ पेयर किया है। केप और क्रॉप टॉप पर बारीक जरी का काम इसे रॉयल लुक दे रही है। बनारसी साड़ी लुक: अगर आप शादी में एकदम ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो कुछ इस तरह की पर्पल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। इस साड़ी पर गोल्डन में फ्लोरल का काम किया गया है. इसके अलावा, आप एक्ट्रेसेस की ये फेस्टिव वेयर ड्रेसेस ट्राई कर सकती है।