Ramayana Box Office Collection: दीवाली पर फिल्म का धमाका, 4 दिनों में 500 करोड़ पार, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भीड़
<strong>Ramayana Box Office Collection: </strong>दीवाली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अभिनय से सजी इस फिल्म को प्रदर्शन के चौथे दिन सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार समर्थन मिला, जिससे टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
फिल्म की कमाई में यह सुधार बेहद अहम समय पर आया है। दीवाली फेस्टिवल वीक की शुरुआत होने के कारण आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की आवाजाही और बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन आई मामूली गिरावट के बाद, शनिवार और चौथे दिन मिले सकारात्मक रुझान से मेकर्स को बड़ी राहत मिली है। अब फिल्म की नजर इस गति को बरकरार रखते हुए त्यौहारी सीजन का पूरा लाभ उठाने और बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने पर है।
<strong>पहले दिन कितना था कलेक्शन?</strong>
पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई 48.05 करोड़ पर आ थमीं। तीसरे दिन इसने फिर रफ्तार पकड़ी औक कलेक्शन 69.80 करोड़ रुपये रहा।
चौथे दिन यही कमाई 56.15 करोड़ रुपये रही। इस तरह चार दिनों में भारत में इसका कुल घरेलू कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये रहा। रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये है।
बता दें कि दुनियाभर में श्री राम की जय जयकार के साथ कमाई जोरों से हो रही है। ओवरसीज 214 करोड़ के कलेक्शन के साथ रामायण की कमाई 499.20 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह रामायण पहले वीकेंड के पहले दिन ही 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।
<strong>कब आएगा रामायण का अगला पार्ट?</strong>
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनी 'रामायण' को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
