सपना चौधरी ने तोड़ी तलाक की खबरों पर चुप्पी, पति वीर साहू को लेकर कही बड़ी बात; दूसरी शादी पर भी दिया जवाब

सपना चौधरी ने तोड़ी तलाक की खबरों पर चुप्पी, पति वीर साहू को लेकर कही बड़ी बात; दूसरी शादी पर भी दिया जवाब
 

Sapna Chaudhary Divorce: <strong>हरियाणा की मशहूर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।</strong> पति वीर साहू से रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरों के बीच सपना ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने टूटते रिश्ते, शादी के अनुभव और भविष्य में दूसरी शादी करने को लेकर कई बातें साझा कीं।

NMF न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब सपना चौधरी से पूछा गया कि उन्हें पति से अलग होने की जरूरत क्यों पड़ी, तो उन्होंने कहा, "जब सब अच्छा था, तब साथ थे... अब अच्छा नहीं है तो साथ भी नहीं हैं।" उनके इस जवाब ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है।

पति से धोखे के सवाल पर सपना ने क्या कहा?

इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी से शादीशुदा जिंदगी में धोखा देने वाले पुरुषों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "जिसका एक जगह से पेट नहीं भरता, उसका जगह-जगह जाकर भी पेट नहीं भरता है।"

सपना ने प्यार को लेकर अपनी सोच भी सामने रखी। उनका कहना था कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता, बल्कि इसमें रूह और भावनाओं का जुड़ाव भी जरूरी है। उनके मुताबिक, लड़कियां अक्सर भावनाओं में बह जाती हैं, जबकि लड़के ज्यादा व्यावहारिक होते हैं।

'मैं अच्छी बहू, पत्नी और मां रही हूं'

अपनी शादी के दौर को याद करते हुए सपना ने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनकी शादी हुई थी। उस समय वह काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी बहू, पत्नी और मां बनने की कोशिश में अपनी पहचान और खुद पर ध्यान देना भूल गई थीं।

सपना के मुताबिक, रिश्तों में उलझकर वह अपनी व्यक्तिगत ग्रूमिंग और करियर पर उतना ध्यान नहीं दे पाईं, जितना उन्हें देना चाहिए था। अब उन्हें इस बात का एहसास हुआ है और वह खुद पर फोकस करना चाहती हैं।

दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? खुद दिया जवाब

इंटरव्यू में सपना चौधरी से यह भी पूछा गया कि अगर तलाक फाइनल हो जाता है तो क्या वह दोबारा शादी करेंगी? इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल दूसरी शादी की संभावना से इनकार किया।

सपना ने कहा कि वह बहुत भावुक हैं और गहराई से प्यार करती हैं। उनके मुताबिक, उनके जैसी लड़की को आसानी से या चलते-फिरते प्यार नहीं होता। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कोई व्यक्ति उन्हें इसके लायक लगा तो वह इस बारे में सोच सकती हैं।

उन्होंने माना कि अपने रिश्तों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और फिलहाल उनका ध्यान खुद पर है।

साल 2020 में वीर साहू से की थी शादी

सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी कलाकार और गायक वीर साहू से शादी की थी। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक काफी हैरान हुए थे। अब करीब छह साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं।

हालिया इंटरव्यू में सपना के बयानों से साफ है कि वह अपनी जिंदगी के इस दौर से मिले अनुभवों के बाद अब खुद को प्राथमिकता देना चाहती हैं। हालांकि, उनके और वीर साहू के रिश्ते को लेकर आगे क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

##

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles