झज्जर में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

झज्जर में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। झज्जर में बुधवार की सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की उम्र करीब 72 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चमनपुरा गांव की घटना

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह पूरी घटना हरियाणा के झज्जर जिले के चमनपुरा गांव की है। मृतक पूर्व सैनिक की पहचान चमनपुरा गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। ब्रह्मप्रकाश ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। मृतक ब्रह्मप्रकाश सेना से रिटायर पूर्व सैनिक थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दी थीं। पुलिस विभाग से भी सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने गांव में ही रह रहे थे।

सभी संभावित पहलुओं पर हो रही जांच

प्रारंभिक तौर पर यह पूरा मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही है कि घटना से ठीक पहले उनकी किसी से कोई बातचीत या कोई विवाद तो नहीं हुआ था। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment