फरीदाबाद न्याय परिसर में हुए 11 पौधे रोपित, हरियाली मुहिम को मिला अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग

फरीदाबाद न्याय परिसर में हुए 11 पौधे रोपित, हरियाली मुहिम को मिला अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग

फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ओम दत्त शर्मा ने मंगलवार को सेक्टर 12 फरीदाबाद न्याय परिसर में अपने जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी के नेतृत्व में 11 पौधों का पौधारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाली मुहिम से जुड़ते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया है।

सम्मानित किए गए ओम दत्त शर्मा

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व बार प्रधान एवं पूर्व बार काउंसिल चेयरमैन ओपी शर्मा तथा एडवोकेट एवं समाजसेवी मोहन तिवारी ने ओम दत्त शर्मा को सम्मान चिन्ह, गुलदस्ता एवं शॉल भेंट किया है। उन्होंने ओम दत्त शर्मा को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें सम्मानित किया है। इस मौके पर ओम दत्त शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने का पुण्य कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

ओपी शर्मा ने की इस पहल की सराहना

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार प्रधान ओपी शर्मा ने भी इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए ओम दत्त शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की भी प्रशंसा की है। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता कुनाल कांत शर्मा, पंकज शर्मा, हरि ओम, ईशर शर्मा, दिनेश तोमर, संजीव अत्री, राजेंद्र, विकास सहित दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित रहे हैं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया है

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment