फरीदाबाद में सडक़ों पर गौवंश से टकराने से हो रहे हादसे, स्कूटी सवार की मौत पर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग

Team Atal Hind11 August 20262 min read17 viewsफरीदाबाद
फरीदाबाद में सडक़ों पर गौवंश से टकराने से हो रहे हादसे, स्कूटी सवार की मौत पर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग

फरीदाबाद की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। शहर में सडक़ों पर गौवंश से टकरा कर लगातार मौतें हो रही हैं जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए, यह मांग जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने उठाई है।

  • सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा करीब 10 गायों को कुचलने की घटना में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हुईं।
  • आज सुबह डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के सामने सडक़ पर बैठी गाय से टक्कर कर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के शासन में यदि गौवंश सडक़ों पर असुरक्षित घूमने को मजबूर है और आए दिन हादसों का शिकार हो रहा है, तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल पशुओं की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि सडक़ सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन से भी जुड़ा गंभीर मामला है। सडक़ों पर घूमते बेसहारा पशुओं के कारण आज सुबह पांच नम्बर निवासी आशु खत्री डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर बैठी गाय से उनकी स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में आशु खत्री की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही कभी पशु अपनी जान गंवाते हैं। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जिला प्रशासन और नगर निगम से तत्काल विशेष अभियान चलाने की मांग

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बेसहारा गौवंश को सडक़ों से सुरक्षित हटाने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए। पर्याप्त गौशाला एवं आश्रय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, प्रमुख सडक़ों पर नियमित निगरानी हो तथा तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं और नारों से गौवंश की रक्षा नहीं होगी। सरकार और प्रशासन को धरातल पर ऐसी स्थायी व्यवस्था बनानी जिससे भविष्य में किसी भी गौवंश की इस प्रकार सडक़ हादसे में जान न जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम गौवंश के सुरक्षा के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है। गौवंश की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है और अब और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अंत में कहा कि ऐसी घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले मृतक के परिवारों को सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment