फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पलटने से सात साल के बच्चे की मौत, पानी की बोतलों से ओवरलोड था रिक्शा

Team Atal Hind11 August 20262 min read17 viewsफरीदाबाद
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पलटने से सात साल के बच्चे की मौत, पानी की बोतलों से ओवरलोड था रिक्शा

फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां ई-रिक्शा के नीचे दबकर सात साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसका वीडियो सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम पुत्र अजय रावत के रूप में हुई है। बच्चे के पिता अजय नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद के रहने वाले हैं।

कैसे हुआ हादसा और कैसे बिगड़ा संतुलन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रविवार शाम को सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था। वह साइकिल से एक चक्कर लगाने के बाद दोबारा घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जब वह घर के सामने बने टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी सामने से दूसरी तरफ से आ रहा ई-रिक्शा उसकी साइकिल से टकरा गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए ई-रिक्शा चालक उसको रैंप पर चढ़ा देता है। रिक्शे में पानी की बड़ी बोतलें रखी हुई थीं जिस वजह से रिक्शे का वजन काफी ज्यादा था और पानी की बोतलों के कारण रैंप पर चढ़ने के बाद रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम और पुलिस कार्रवाई

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पिता अजय रावत और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने एक-दो मिनट के भीतर ही पलटे हुए ई-रिक्शा को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत सेक्टर-19 स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके और जांच के बाद सक्षम को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई निजामुद्दीन ने बताया कि रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पिता अजय रावत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment