फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल में ब्लड की भारी कमी, सामाजिक संगठनों की मदद से पूरी होगी जरूरत

फरीदाबाद, 05 सितंबर: फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ब्लड की कमी से जूझ रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए अस्पताल अब सामाजिक संगठनों की मदद लेगा। अस्पताल में हर महीने मरीजों के ऑपरेशन के लिए 1000 से 1200 यूनिट ब्लड की जरूरत होती है। लेकिन जरूरत के मुकाबले करीब 500 यूनिट तक ब्लड कम रह जाता है। इस कमी के चलते मरीजों के परिजनों को बाहर से ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ती है।
एनआईटी-3 स्थित अस्पताल में रोजाना चल रहे हैं रक्तदान शिविर
एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना रक्तदान शिविर चल रहे हैं। ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए इन शिविरों को रोजाना लगाया जा रहा है। पिछले करीब 1 महीने से अस्पताल ने इन शिविरों को शुरू किया हुआ है। इन शिविरों के माध्यम से महीने भर में 700 से ज्यादा यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी अस्पताल में ब्लड की कमी बनी हुई है।
रक्तदान शिविरों का मुख्य उद्देश्य पर्याप्त ब्लड भंडार बनाए रखना
ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले करीब एक महीने से लगातार रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में रोजाना रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक एक महीने में 700 से अधिक यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल की जरूरत के मुकाबले रक्त की उपलब्धता कम बनी हुई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण दत्तात्रेय ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविरों का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ब्लड का भंडार बनाए रखना है। अस्पताल में जब पर्याप्त ब्लड उपलब्ध रहेगा तो ऑपरेशन के समय मरीजों को रक्त की व्यवस्था के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों को भी बाहर से ब्लड लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।