फरीदाबाद में भाजपा सांसद विजय बघेल का बड़ा बयान, देश-दुनिया में पर्यटन के रूप में विख्यात होगा छत्तीसगढ़

Team Atal Hind11 August 20262 min read16 viewsफरीदाबाद
फरीदाबाद में भाजपा सांसद विजय बघेल का बड़ा बयान, देश-दुनिया में पर्यटन के रूप में विख्यात होगा छत्तीसगढ़

फरीदाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल ने फरीदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि एक समय छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद से होती थी, लेकिन भाजपा राज में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है। अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के लिए नहीं, बल्कि विकास और पर्यटन के लिए जाना जाएगा। सांसद विजय बघेल रविवार की देर शाम फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी पं. टेकचंद शर्मा के सीकरी स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एथेनॉल मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी विजय बघेल ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एथेनॉल आम लोगों के लिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन विपक्ष को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसी वजह से विपक्ष एथेनॉल के मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ को लोग पहले नक्सलवाद के नाम से जानते थे, वह अब बदल चुका है।

पर्यटन और अन्य चुनौतियों पर रखी बात

प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में देश-दुनिया के लोग छत्तीसगढ़ को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर जानेंगे। हालांकि विजय बघेल ने माना कि प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन समस्याओं पर काम कर रही है और आने वाले समय में इन्हें जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विजय बघेल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल शोर मचाने से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

Share:

Comments

Leave a comment