फरीदाबाद में पिता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

फरीदाबाद में पिता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

फरीदाबाद में नौकरी करने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने ही पिता पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती की है। आरोपी बेटे को गुरुवार को पुलिस ने सैनी चौक ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस मामले की प्रारंभिक जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं।

पिता ने कही थी काम करने की बात

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जब पिता बालकिशन ने अपने बेटे विकास उर्फ विक्की को जीवन यापन के लिए काम धंधा करने के लिए कहा, तो उसने पिता के साथ झगड़ा किया। विकास ने घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाया और अपने पिता बालकिशन पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विकास का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी पर पहले भी चार मामले पलवल और फरीदाबाद में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना की पूरी शिकायत

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद निवासी बालकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त 2026 को शाम के समय वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बालकिशन और उसकी पत्नी अपने बड़े बेटे विकास उर्फ विक्की को नौकरी करने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर विकास अपने पिता के साथ गाली-गलौच करने लगा और घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर अपने पिता बालकिशन पर हमला कर दिया।

Share:

Comments

Leave a comment