फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद में 20 अगस्त को एक बड़ी घटना सामने आई है। फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक का शव मिला है। जीआरपी के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को उसके पास से किसी प्रकार के कोई कागज नहीं मिले हैं जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जीआरपी एएसआई सुदेश ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को स्टेशन के बाहर एक शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत भूख के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का अधिकारिक खुलासा हो पाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment