फरीदकोट में हुई किसान महाँपंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों पर पुलिस का कहर

फरीदकोट में हुई किसान महाँपंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों पर पुलिस का कहर
गाडी रोकते ही पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथियों गाडी सवार किसानों को पीटते हुए थाने ले गए
वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा
फरीदकोट/13 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
फरीदकोट में हुई किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों पर पुलिस का कहर टूट पड़ा है। नो सितंबर को फरीदकोट में रखी गई किसान महापंचायत में नकोदर से शामिल होने फरीदकोट आ रहे थार सवार किसानों पर स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अपने साथियों संग मिलकर बुरी तरह कहर बरपाया। पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथियों समेत थार गाडी को रोककर गाडी सवार किसानों क़े साथ मारपीट शुरू कर दी और पुलिस किसानों को पीटते हुए अपनी गाडी बैठा कर थाने ले गई। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस मारपीट की वीडियो वायरल हो गई।
थार गाड़ी रोककर पुलिस ने शुरू की मारपीट
किसान गुरविंदर सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को अपनी थार गाडी पर अपने तीन अन्य किसान साथियों क़े साथ सवार होकर फरीदकोट में उस दिन होने वाली महापंचायत में शामिल होने क़े लिए जा रहा था। जब वो अपने बाकी किसान साथियों की गाड़ियों क़े काफ़िले समेत फरीदकोट जिले में दाखिल हुए तो उनके साथ वाली गाड़िया आगे निकल गई। जब वो अपनी थार गाडी पर जा रहे थे तो फरीदकोट पुलिस ने उनकी गाडी क़े आगे स्कूटरी नीचे गिराकर उनको रोक लिया। किसान ने बताया जब हमारी थार गाडी को पुलिस ने रोका तो पुलिस वालों ने उतरते ही हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी और हमें गालियां देते हुए हमारे साथ बुरी तरह मारपीट की। किसान ने आरोप लगाया कि पुलिस उस दिन उसके तीन साथियों को कोटकपुरा सिटी थाने भी ले गई थी, वहां पर भी तीनों किसानों क़े साथ मारपीट की गई थी।
यूनियन के हस्तक्षेप और धरने के बाद हुआ खुलासा
किसान ने बताया जब इस बारे में भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर क़े नेताओं को पता चला तो वो थाने में पहुंचे और मेरे साथी तीनों किसानों को पुलिस की अबैध हिरासत से छुड़वाया था। किसानों ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी लगा दिया था। लेकिन मौक़े पर पहुंचे फरीदकोट पुलिस क़े आला अधिकारीयों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर जांच क़े बाद कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में मारपीट करते हुए फरीदकोट पुलिस क़े इंस्पेक्टर राजेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि वो बीमार है, फिर बाद में बोलें कि जो भी हुआ मौक़े की निजाकत क़े अनुसार हो गया।