खेती की योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान जरूर बनवाएं फार्मर आईडी

खेती की योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान जरूर बनवाएं फार्मर आईडी

खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान बनवाएं फार्मर आईडी : डॉ. अमित कंबोज

लाडवा/मानव गर्ग /29 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जरूर बनवानी चाहिए। भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और सरकारी सब्सिडी का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही मिलने की संभावना है। यह महत्वपूर्ण जानकारी खंड कृषि अधिकारी डॉ. अमित कंबोज ने लाडवा खंड के गांव गुढ़ा, जोगी माजरा और शहजादपुर में आयोजित एक दिवसीय ग्राम स्तरीय एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जागरूकता शिविरों को संबोधित करते हुए दी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

खंड लाडवा के सभी गांवों में लगेंगे शिविर

डॉ. अमित कंबोज ने बताया कि सरकार की ओर से सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खंड लाडवा के सभी 54 गांवों में ग्राम स्तरीय एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक किसान इस प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें और अपनी फार्मर आईडी बनवा सकें।

विभिन्न योजनाओं में मिलती है मदद

इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी गुढ़ा राकेश सहारण ने किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6 हजार रुपए वार्षिक सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन, फसल बीमा योजना और खाद-बीज सब्सिडी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से प्राप्त करने में पूरी सुविधा होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना रिकॉर्ड अपडेट रखें

फसल अवशेष न जलाने की अपील और प्रोत्साहन राशि

किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित कंबोज ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष को आग नहीं लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। किसानों को फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को कृषि विभाग की ओर से प्रति एकड़ 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी पूरा सहयोग करने का आह्वान किया। शिविर में गांव गुढ़ा, जोगी माजरा और शहजादपुर के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान गुढ़ा के सरपंच सुरजीत सिंह, जोगी माजरा के सरपंच प्रतिनिधि पुनीत शर्मा और शहजादपुर के सरपंच राजेश नांदल सहित अन्य ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment