फतेहाबाद में सीआईए की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू

फतेहाबाद में सीआईए की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू

सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू

भट्टू कलां स्थित कार्यालय पर रेड, 31 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप व अन्य

 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विभिन्न बैंक खातों व QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन राशि के लेन-देन का आरोप, नेटवर्क की जांच जारी

भट्टू कलां/फतेहाबाद /31/अगस्त 2026/अटल हिंद ब्यूरो

फतेहाबाद में सीआईए पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “अपराध मुक्त फतेहाबाद” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान रजनीश पुत्र राजकुमार निवासी गंजा रुपाणा, जिला सिरसा तथा पुनीत कुमार पुत्र सतपाल निवासी डिंग, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार भट्टू कलां में देवीलाल पार्क के पास स्थित रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टी एवं सोलर के कार्यालय से कुछ व्यक्ति ऑनलाइन गेमिंग एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर राशि ट्रांसफर करवाने का काम कर रहे थे। इस सूचना को पूरी तरह गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उक्त कार्यालय पर रेड की।

रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि एक कमरे में दो व्यक्ति लैपटॉप व कई मोबाइल फोन के माध्यम से ZYNTRA APP पर ऑनलाइन पैसों का लेनदेन कर रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को तुरंत काबू कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुराग भाम्भू पुत्र उमेद निवासी भट्टू कलां तथा संदीप भाम्भु पुत्र अमरचंद निवासी डिंग मंडी, जिला सिरसा की योजना के अनुसार कार्य कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को अधिक रिटर्न का प्रलोभन दिया जाता था। इसके बाद उनसे विभिन्न बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करवाई जाती थी। काबू किए गए आरोपियों का मुख्य काम ZYNTRA APP पर बैंक खाते अटैच करना, QR कोड तैयार करना तथा प्राप्त राशि को आगे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करना था।

पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान कार्यालय से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। बरामद सामान में 31 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 9 मोबाइल चार्जर, 3 आरसी तथा एक एसबीआई एटीएम कार्ड शामिल है। पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य सामान को नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से ऑनलाइन कारोबार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे। आरोपियों से लाइसेंस, गाइडलाइन तथा क्लाइंट एग्रीमेंट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

बरामद किए गए मोबाइल फोन व लैपटॉप की तकनीकी जांच की जा रही है। इस तकनीकी जांच के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन, बैंक खातों, QR कोड तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में अभियोग संख्या 60 दिनांक 30.08.2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 319(3), 61(2), 3(5) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट, 2000 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

इस मामले की आगामी जांच अभी जारी है। पुलिस टीम द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों का लगातार पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि काबू किए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment