खाद की कालाबजारी व घटिया उत्पाद बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाही : डा. सुरेश कुमार
कहा : किसान संतुलित मात्रा मे करे खाद का उपयोग , ताकि बचाया जा सके धरती की उपजाउ शक्ति को
बाबैन, 6 मई (सुरेश अरोड़ा) :
कृषि विभाग के द्वारा खाद विक्रेताओं व खंड़ कृषि कार्यालय मे कृषि अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डा. सुरेश कुमार ने कहा कि सभी खाद विक्रेता उच्च क्वालिटी के उत्पाद की बिक्री के साथ खाद का वितरण सही ढग़ से करें व खाद के साथ किसी अन्य उत्पाद को लगाकर न बेचे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी खाद विक्रेता की खाद की कालाबजारी को लेकर शिकायत प्राप्त होती है तो उस खाद विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने खाद विक्रताओं से कहा कि वें दुकान पर आने वालें किसानों को भी खाद का अधिक मात्रा मे उपयोग न करने की सलाह दे ताकि धरती की उपजाउ शक्ति को बचाया जा सके।
उन्होंने कृषि कार्यालय मे बैठक के दौरान कृषि अधिकारियों से कहा कि वें किसानों को खाद का संतुलित मात्रा मे उपयोग करने के प्रति जागरूक करे क्योकि खाद का अधिक मात्रा मे प्रयोग करने से धरती की उपजाउ शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने किसानों को आह्वान किया की वें डी ए पी की जगह पर एन पी के या एस एस पी का उपयोग भी कर सकते है ।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वें गेंहू के अवशेषों को न जलाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान गेंहू के अवशेषों को जलाता है तो उसके खिलाफ एफ आई आर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार सिंगला, अनिल कुमार, पुलकित कुमार, महेश कुमार, जय प्रकाश संघौर, नीरज कुमार, रोहताश, अनिल सैनी,मुनीश कुमार, राकेश कुमार, रणबीर, सुभाष, चरण सिंह,कृष्ण लाल, अशोक कुमार व अन्य खाद विक्रेता उपस्थित रहे।


