मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज धन्यवाद मोदी,योगी -नेहा राठौर
मेरा साथ दीजिये…मुझे सपोर्ट कीजिये–नेहा सिंह राठौर नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज लखनऊ (अटल हिन्द ब्यूरो ) बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी को लेकर भारत का व्यापारिक मीडिया संस्थानों ने रूस ,यूक्रेन युद्द को लेकर पहले जो अफवाहें उड़ाई वे जग जाहिर है ,भारत के टीवी एंकरों ने इस युद्द में परमाणु बम गिराने के
Apr 28, 2025, 02:55 IST
मेरा साथ दीजिये…मुझे सपोर्ट कीजिये–नेहा सिंह राठौर
नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज
लखनऊ (अटल हिन्द ब्यूरो )
बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी को लेकर भारत का व्यापारिक मीडिया संस्थानों ने रूस ,यूक्रेन युद्द को लेकर पहले जो अफवाहें उड़ाई वे जग जाहिर है ,भारत के टीवी एंकरों ने इस युद्द में परमाणु बम गिराने के अलावा विश्वयुद तक करवा दिया था यूट्यूब पर आपको झूठ बोलने में माहिर भारत के एंकरों के बहुत से ऐसे वीडियो मिल जाएंगे इसके बाद भारत की व्यापारिक मिडिया ने कहा की नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के नेताओ को कहा की आप युद्द रोक दीजिये और देखिये रातों रात युद्द रुक भी गया यांनी की जो काम पूरी दुनिया मिल कर भी नहीं कर पाई भारत की झूठी एंकर टीम ने बीजेपी नेता जिसे विश्वगुरु की उपाधि भी ये लोग देते है को झाड़ के पेड़ पर चढ़ाते हुए कहा की नरेंद्र मोदी के एक फोन ने दो देशों का युद्द रुकवा दिया।
अगर ऐसा हुआ तो यह भारत के लिए ना सही बीजेपी के लिए जरूर शाबाशी वाला काम है तारीफ करनी पड़ेगी लेकिन बीजेपी को मिर्ची तब लगी जब भारत की एक दबंग यूटूबर नेहा राठौर ने कह दिया की जब बीजेपी नेता एक फोन से दो देशों में शांति समझौता करवा सकते है तो वे पहलगाम आंतकी हत्याकांड क्यों नहीं रोक पाए।
नेहा राठौर के इतना कहने और पूछने भर की देर थी की बीजेपी नेताओं और कथित देश भगत आग बबूला हो गए और लखनऊ में नेहा राठोर के खिलाफ पाकिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा शोशल मीडिया पर नेहा राठोर के खिलाफ एकजुट हो गए।
गौरतलब है की नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जो तेजी से देश दुनिया में वायरल हो गया. जिसके बाद उस वीडियो को पाकिस्तानी की तरफ से भारत को बदनाम करने के लिए Quote & Share किया गया. वहीं अब इस मामले को लेकर नेहा सिंह राठौड़ पर एफआईआर दर्ज हुई है.
नेहा सिंह राठौर ले खिलाफ यह प्राथमिकी अभय सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है.
एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया भी दी है राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग 10 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है.
राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) 2023 की धारा 196 (1) (a), धारा 196 (1) (b), धारा 197 (1) (a), धारा 197 (1) (b), धारा 197 (1) (c), धारा 197 (1) (d), धारा 353 (1) (c), धारा 353 (2), धारा 302, धारा 152 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69a के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है!
आरोप है कि नेहा सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पहलगाम टेरर अटैक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. गुडंबा के कवि अभय प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं केस दर्ज कर हजरतगंज पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं देश में अब कई लोग नेहा सिंह को देशद्रोही कह रहे हैं. नेहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा, ”एक फोन कॉल से दूसरे देशों में युद्ध रुकवाने वाले अपने देश में आतंकवादी हमला नहीं रोक पाए?
नेहा सिंह राठौर का वीडियो पीटीआई प्रमोशन के नाम की आईडी से शेयर किया गया है. पाकिस्तान के इस सोशल मीडिया पेज ने गलत दावा करते हुए लिख दिया, ‘इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया.’ पाकिस्तान की ओर से वीडियो शेयर करने के बाद देश में लोगों ने जमकर नेहा के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और कुछ लोग नेहा से अपील करते हुए कहा कि देश के मामलों में कम से कम ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें.
