विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, 3 के विरुद्ध केस दर्ज

कुलदीप सैनी/रादौर /07 सितंबर  2026  /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

रादौर की ताजा तरीन खबरें अब अटल हिन्द पर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रादौर में विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह ठगी माल्टा भेजने का झांसा देकर की गई है।

कैसे हुई ठगी की शुरुआत और पहचान

जिला पुलिस अधीक्षक को यह शिकायत गांव पालेवाला निवासी शुभम नौटियाल ने दी है। शुभम नौटियाल मूल रूप से उत्तरकाशी के गांव नैपर का रहने वाला है और वर्तमान में गांव पालेवाला में रह रहा है। शुभम की पहले से सुरेंद्र कांबोज के साथ जान-पहचान थी। सुरेंद्र कांबोज ने उसे विदेश भेजने की बात कही थी। सुरेंद्र ने उसे बताया था कि उसकी पहचान साहिल मान से है जो विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद सुरेंद्र कांबोज ने उसकी मुलाकात साहिल मान से करवाई थी।

माल्टा भेजने के नाम पर लिए 15 लाख रुपये

शिकायत के अनुसार साहिल मान और सुरेंद्र कांबोज ने उसे माल्टा भेजने की बात कही थी। इन दोनों ने इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च होने की बात बताई थी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उससे नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 15 लाख रुपये ले लिए थे। शिकायतकर्ता शुभम का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके एक अन्य साथी से भी कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 90 हजार रुपये लिए थे।

रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

शुभम का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो उसका और न ही उसके साथी का वीजा लगवाया। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपियों के पास उसके मूल दस्तावेज भी हैं जिन्हें वापस नहीं किया गया है। इस मामले में पुलिस ने साहिल मान, सुरेंद्र कांबोज व समुद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment