जाखल में 16 अगस्त को लगेगा निःशुल्क हृदय जांच शिविर, डॉ. जगसीर सिंह सिद्धू करेंगे मरीजों की जांच

जाखल में 16 अगस्त को लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा जाखल इंडेन गैस सर्विस समाजसेवी आशीष बंसल के सहयोग से एक निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अनाज मंडी जाखल दुकान नंबर 39 पर आयोजित होगा। इस शिविर में राजस्थान मेडिकल सैंटर टोहाना के डॉक्टर जगसीर सिंह सिद्धू (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
शिविर का समय और मिलने वाली सुविधाएं
क्लब सचिव संजय गर्ग ने जानकारी दी है कि यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस शिविर में डॉक्टर हृदय, छाती, गठिया, जोड़ों में दर्द सहित अन्य बीमारियों का चैकअप करेंगे। क्लब सचिव ने बताया कि शिविर में शुगर, बी पी और ई सी जी की सुविधा निःशुल्क रहेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोग उठा सकते हैं।