गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी गिरफ्तार

www.atalhind.com11 November 20242 min read1 viewsगुरुग्राम
गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी गिरफ्तार

02 करोड़ मांगी फिरौती, गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी गिरफ्तार

कौशल चौधरी तथा अमित डागर गिरोह का सदस्य बता दो करोड मांगे

फिरौती की रकम नहीं देने पर होटल पर फायरिंग करने की धमकी दी

इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी

आरोपी भोंडसी जेल, तथा होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी

आरोपी को न्यायालय में पेश कर 06 दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया

आरोपित महिला के कब्जा से 02 मोबाईल फोन बरामद किए गए

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम 11 नवंबर । 15 सितंबर 2024 को एक व्यक्ति ने थाना बिलासपुर, में शिकायत दी कि यह एक होटल में काम करता है।  10 सितंबर 2024 को इनके होटल के नंबर पर किसी ने फोन करके अपना परिचय कौशल चौधरी तथा अमित डागर गिरोह के सदस्य के रूप में कराते हुए 02 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी तथा फिरौती नहीं देने पर होटल पर फायरिंग करने की धमकी दी । इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर, में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने जानकारी देते हुए बताया उप-निरीक्षक ललित कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त 20 हजार रुपयों की ईनामी 01 महिला आरोपी मनीषा (उम्र-35 वर्ष) पत्नी कौशल चौधरी निवासी गांव नाहरपुर रूपा,  को देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। उपरोक्त आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ में होटल हाइवे किंग नीमराना, राजस्थान पर फिरौती के लिए फायरिंग करवाने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। इसके अतिरिक्त आरोपित ने मानेसर घाटी में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए 04 आरोपियों को तथा सैक्टर-29, गुरुग्राम के क्षेत्र से पकड़े गए 01  व्यक्ति को अवैध हथियार उपलब्ध कराने का भी खुलाशा किया।

आरोपी महिला मनीषा के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ अवैध वसूली करने, हत्या करने, धोखाधड़ी करने के संबंध में 03 अभियोग गुरुग्राम में अंकित है। आरोपी इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम तथा होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला के कब्जा से 02 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित साक्ष्य एवं जानकारियां एकत्रित की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 06 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी से विभिन्न राज्यों में अंजाम दी गई वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment