नरवाना में 13 सितंबर से शुरू होगा 11वां भव्य गणपति उत्सव, बाबा गैबी साहब को अर्पित किया पहला निमंत्रण पत्र

नरवाना में 13 सितंबर से शुरू होगा 11वां भव्य गणपति उत्सव, बाबा गैबी साहब को अर्पित किया पहला निमंत्रण पत्र

सिद्धिविनायक सेवा समिति ने बाबा गैबी साहब के चरणों में अर्पित किया 11वें गणपति उत्सव का पहला निमंत्रण पत्र!

नरवाना में 13 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होगा 11वें भव्य गणपति उत्सव एवं प्रथम श्री शिव महापुराण कथा।

नरेंद्र जेठी /नरवाना / 8 सितंबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 हुड्डा ग्राउंड, रेलवे रोड नरवाना में 13 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले 11वें भव्य गणपति उत्सव एवं प्रथम श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। इसी पावन कड़ी में आज श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति ने सनातन परम्परा का निर्वहन करते हुए उत्सव का पहला और मुख्य निमंत्रण पत्र क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री बाबा गैबी साहब मंदिर के चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया। आज प्रात: समिति के सभी पदाधिकारी बाबा गैबी साहब मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।

समिति के सदस्यों ने बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की, धूप-दीप प्रज्वलित किया और बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रधान कैलाश सिंगला द्वारा बाबा गैबी साहब के चरणों में 11वें गणपति उत्सव का आमंत्रण पत्र अर्पित कर प्रार्थना की गई कि यह धार्मिक आयोजन निर्विघ्न, सफल और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो।  श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हुड्डा ग्राउंड में इस वर्ष 11वें भव्य गणपति उत्सव का आयोजन बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है।

इस वर्ष का यह महोत्सव विशेष होने वाला है क्योंकि उत्सव के दौरान पहली बार श्री शिव महापुराण कथा का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक महोत्सव की शुरुआत आगामी 13 सितंबर को शाम 4:15 बजे बाबा गैबी साहब मंदिर से निकलने वाली भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। इस वर्ष का उत्सव विशेष है,

क्योंकि गणपति उत्सव के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता आचार्य राजेंद्र जी महाराज वृंदावन वाले के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा भी 14 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन सायं 3:15 बजे से हुड्डा ग्राउंड में होगी। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि हमारी समिति की यह वर्षों पुरानी परम्परा है कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन से पहले बाबा गैबी साहब का आशीर्वाद लिया जाता है।

बाबा गैबी साहब नरवाना की आस्था के केंद्र हैं। हमने बाबा के चरणों में प्रथम निमंत्रण अर्पित कर गणपति उत्सव और शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन की कामना की है। उन्होंने बताया कि बाबा गैबी साहब को निमंत्रण देने के बाद समिति द्वारा अब शहर के अन्य सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, सामाजिक संगठनों, मंदिरों, गुरुद्वारों और गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण पत्र वितरित करने की शुरुआत कर दी गई है।

उन्होंने सभी नरवाना वासियों से इस पावन उत्सव में सपरिवार पहुँचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने की भावपूर्ण अपील की है। इस पावन अवसर पर समिति के उप प्रधान राकेश शर्मा, जयपाल बंसल कोषाध्यक्ष, सतीश बंसल, पूर्व प्रधान नरेश जैन, बजरंग बात्ता, बॉबी जिंदल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment