मोरना में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, घर में लाखों का सामान जलकर राख

मोरना में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, घर में लाखों का सामान जलकर राख

मोरना के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीफिरोजाबाद में रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग घर में चारों ओर फैल गई जिसके बाद सिलेंडर को तालाब में फेंका गया। घर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया। इस दुर्घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

खेड़ीफिरोजाबाद गांव की घटना

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीफिरोजाबाद निवासी मुकर्रम अली ने जानकारी देकर बताया कि उनके घर में अंसार अली, लियाकत अली तथा स्वयं का परिवार रहता है। शुक्रवार जुमा की नमाज के बाद बड़ी भाभी सलमाना पत्नी अंसार अली रसोई में खाना बनाने के बाद गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। जैसे ही वह बाहर आई और रसोई में आग लगती देखी, तो सलमाना ने शोर मचाया। घर के सभी सदस्य सिलेंडर में लगी आग को देखकर घबरा गए। आग धीरे-धीरे सारी रसोई में फैल गई और घर के कमरों में फैलने लगी।

साहस दिखाकर तालाब में फेंका गया सिलेंडर

तभी साहस दिखाकर किसी प्रकार सिलेंडर को बाहर खींच लिया गया और उसे गांव में स्थित तालाब में फेंका गया। मुकर्रम ने बताया कि तालाब में भी कपड़ा आदि डालकर सिलेंडर की आग को बुझाया गया। आग लगने से घर में रखा रेफ़्रिजरेटर, सेल्फ अलमारी, 8 क्विंटल गेंहू सहित बड़ी मात्रा में अन्य खाद्य सामग्री सहित लगभग तीन लाख का सामान जल गया।

परिवार के लोग रहे सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं

मुकर्रम ने बताया कि आग लगने के दौरान परिवार में सलमाना के अलावा निशा परवीन, वकील परवीन, रकीब अली, शाहे परवीन, फलक नाज, हम्माद, आहद, अलफाज, ज़ुनेरा, शाहेनिदा, मोहम्मद खुशहाल, शाहेफिजा आदि मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment