तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Team Atal Hind8 August 20261 min read25 viewsकरनाल
तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तरावड़ी में गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई।

विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार ही विद्यार्थी की असली पहचान हैं। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे को ना कहें और जीवन को हां कहें। आज लिया गया एक सही फैसला पूरे भविष्य को सुरक्षित कर सकता है।

नशे के नुकसान और शपथ ग्रहण

इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि युवा नशे से दूर रहकर ही अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक का संदेश

विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मिलकर समाज को नशामुक्त बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं को खेल, पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कर्मजीत, प्रियंका, सुलेंद्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share:

Comments

Leave a comment