तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ओणम पर्व, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ओणम पर्व, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

तरावड़ी के गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ओणम का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों से बनाई गई आकर्षक पारंपरिक रंगोली पुक्कलम से सजाया गया। फूलों की इस आकर्षक सजावट ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

केरल वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक केरल वेशभूषा पहनी। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों ने महाबली राजा की कथा का बहुत सुंदर मंचन किया।

प्रतियोगिताएं और ओणम का महत्व

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य तिरुवातिरा प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने फूलों की रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने विद्यार्थियों को ओणम पर्व के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि ओणम केवल केरल का प्रमुख त्योहार नहीं है। यह पूरे भारत की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को ओणम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न पर्व और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाते हैं। यह त्योहार विद्यार्थियों को विविधता में एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment