हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में बीएड समेत विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए 14 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में बीएड समेत विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए 14 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

गुुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बीएड, एमएड, बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड, बीएड पार्ट टाइम, बीएलएड एवं बीएड शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कुलपति प्रो. विजय कुमार ने किया प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने रविवार को प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रवेश विवरणिका का विमोचन भी किया। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय स्तर की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा की मजबूत इमारत की नींव स्कूली शिक्षा पर ही तैयार होती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षकों की भूमिका किसी भी राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होती है

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रवेश पोर्टल को किया गया अपग्रेड

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से 11 शिक्षा महाविद्यालय संबद्ध हैं। सभी संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रवेश पोर्टल को अपग्रेड किया गया है। इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और सुचारु होगी

महत्वपूर्ण तिथियां और काउंसलिंग शेड्यूल

महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. विकास वर्मा ने बताया कि 29 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि होगी। आवेदकों का संभावित स्कोर 30 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 1 से 4 अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। 5 अक्टूबर को मेरिट सूची जारी होगी और प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग 6 अक्टूबर को होगी। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 7 से 8 अक्टूबर शाम 4 बजे तक संबंधित महाविद्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट कर शुल्क जमा करवाना होगा। द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग 12 अक्टूबर को होगी। इसमें सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 13 से 14 अक्टूबर शाम 4 बजे तक संबंधित महाविद्यालय में रिपोर्ट कर शुल्क जमा करवाना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा संबंधित महाविद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर रहे ये अधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर प्रो. सुनील शर्मा, प्रो. संदीप राणा, प्रो. कर्मपाल नरवाल, प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. बीबी गोयल, प्रो. विक्रमजीत सिंह, डॉ. कमलेश दूहन, मुकेश अरोड़ा, अशोक कौशिक, कुलदीप कुंडू, देवेंद्र सिंह और रामफल रेड्डू सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment