बाबैन में जाहरवीर गोगा जी महाराज की माड़ी पर भव्य बसेरा और मेला आयोजित, उमड़ी भारी भीड़

जाहरवीर गोगा जी महाराज की माड़ी पर भव्य बसेरा आयोजित, उमड़ी भारी भीड़
सुरेश अरोड़ा /बाबैन/ 23 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
जaharveer बाबा गोगा जी महाराज की पवित्र माड़ी पर वार्षिक धार्मिक बसेरे और मेले का आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही आस-पास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
देर रात तक चला धार्मिक बसेरे उत्सव में भजन मंडली द्वारा बाबा जाहरवीर की महिमा के भजनों का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक डेरु और छड़ी गीतों पर भाव-विभोर होकर आर्शीवाद प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर जय जाहरवीर बाबा गोगा जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद और निशान अर्पित
ऋदालुओं ने गोगा जी महाराज की माढ़ी पर पवित्र नीले और पीले रंग के निशान और घी व चूरमे का विशेष प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच संजीव सिंगला, पूर्व सरपंच विश्वजीत बिन्दल, प्रधान राम ऋषि सैनी, डा. फकीर चन्द, अनिल शर्मा, धर्मपाल सैनी, राम सिंह नम्बरदार, ईश्वर सिंगला, मुनीश कुमार, अनिल शर्मा, जितेन्द्र गर्ग, सुरेन्द्र शर्मा, राम कुमार सैनी, सुखबीर सैनी, अमर सिंह बांगड़ नम्बरदार, सुरेश शर्मा, अशोक सिंगला, देव कालड़ा, प्रवीण शर्मा, राकेश अग्रवाल, होशियार शर्मा, महिला कीर्तन मंडली व भारी संख्यां मे ऋद्धालु उपस्थित रहे।
सरपंच और समिति प्रधान के विचार
इस अवसर पर गांव के सरपंच संजीव सिंगला ने कहा कि हमें गांव के वार्षिक बसेरे मे माथा टेक कर पूज्य देव का आर्शीवाद प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवों के पूजन व आर्शीवाद से ही घर में खुशहाली व समृद्धि का निवास होता है। खेड़ा मंदिर समिति के प्रधान राम ऋषि सैनी ने बताया की पवित्र माड़ी पर वार्षिक धार्मिक बसेरे व दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है जिसे आयोजित करने मे पूरे गांव का भरपूर सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए कतार प्रबंधन, शीतल पेयजल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।