तरावड़ी के नरसिंह दास पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बुजुर्गों ने लगाए पौधे और बच्चों ने किया सम्मान

तरावड़ी के नरसिंह दास पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बुजुर्गों ने लगाए पौधे और बच्चों ने किया सम्मान

नरसिंह दास पब्लिक स्कूल में गूंजा दादा-दादी के सम्मान का संदेश, बुजुर्गों ने लगाए पौधे

विद्यार्थियों ने तिलक व फूलमालाओं से किया दादा-दादी और नाना-नानी का सम्मान

निर्देशक धर्मेन्द्र खेड़ा बोले : बुजुर्ग परिवार की नींव, उनका आशीर्वाद बच्चों की सबसे बड़ी ताकत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रोहित लामसर /तरावड़ी /12 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तरावड़ी के नरसिंह दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भविष्य के लिए वृक्षारोपण के साथ की गई। इस दौरान सभी बुजुर्गों ने अपने हाथों से पौधे लगाए। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान खुशी और अपनापन का माहौल बना रहा।

बुजुर्ग परिवार की नींव और संस्कारों की जड़

स्कूल के निदेशक धर्मेन्द्र खेड़ा ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की नींव और संस्कारों की जड़ होते हैं। उनके जीवन के वर्षों का अनुभव, उनकी कहानियाँ और उनका आशीर्वाद ही बच्चों को सही दिशा देता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दादा-दादी और नाना-नानी ही वो कड़ी हैं जो हमें हमारी संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखते हैं। इसलिए उनका सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सम्मान समारोह

निर्देशक ने बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि अत्यधिक परहेज करने और अनावश्यक रूप से बार-बार टेस्ट करवाने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित सैर और सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कक्षा 9वीं की छात्राओं खुशी, इशिका और पावनी के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों ने आए हुए सभी दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक लगाकर व फूल मालाओं से सम्मान किया।

फन गेम्स और फिजिकल गेम्स का आयोजन

बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए विद्यालय परिसर में विभिन्न फन गेम्स और फिजिकल गेम्स का आयोजन किया गया। इन खेलों में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों में विजेता रहे बुजुर्गों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुनीश, डिम्पल, अमित शर्मा, दिनेश और रुचि ने सभी बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया।

Share:

Comments

Leave a comment