कैथल में ग्रेनेड से हमला

www.atalhind.com6 April 20252 min read1 viewsकैथल
कैथल में ग्रेनेड से हमला

 

कैथल /राजकुमार अग्रवाल/अटल हिन्द

रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई. इसमें बब्बर खालसा ग्रुप ने सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज सुबह करीब चार बजे हरियाणा की अजीमगढ़ चौकी में जो ग्रेनेड हमला हुआ, हमले की जिम्मेदारी मैं हैप्पी पाशियां, गोपी नवांशहरिया और मनू अगवान ली और कहा की. इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा.”जीनगढ़ पुलिस चौकी पंजाब की सीमा से नजदीक है. इस दावे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.पोस्ट के मुताबिक, यह कथित हमला आज सुबह करीब 4 बजे किया गया.

 

 

गौरतलब के की कैथल जिले में जीनगढ़ नाम की कोई पुलिस चौकी या थाना नहीं है पंजाब सीमा के साथ अजीमगढ़ नाम की पुलिस चौकी जरूर है.

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

जीनगढ़ पुलिस चौकी पर कथित हमले की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, कैथल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है जो इस हमले की पुष्टि कर सके. अधिकारी ने बताया कि चौकी और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही, खालिस्तानी संगठन की इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. हरियाणा-पंजाब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

बब्बर खालसा की चेतावनी
Babbar Khalsa पोस्ट में आगे लिखा गया, “जब तक सरकार सिखों के साथ जुल्म करने से पीछे नहीं हटेगी और सिख परिवारों को परेशान करती रहेगी तब तक इस तरह के हमले जारी रहेंगे. पटियाला और नाभा के थानों की तरह पूरे पंजाब में सिखों के साथ जुल्म हो रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा. सिखों को गुलामी का एहसास कर लेना चाहिए और तुम्हारे गले में गुलामी के तख्ते नहीं डाले जाएंगे. बाकी हमारी तरफ से ऐलान है कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं, बहुत जल्दी मिलते हैं. जंग जारी है.”

Share:

Comments

Leave a comment