गुरुग्राम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

गुरुग्राम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए सचिव निशा पहुंची निरीक्षक को

उपचाराधीन लोगों से की बातचीत, मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश 

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम 7 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम निशा ने नशा मुक्ति केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नशा मुक्ति केंद्र में उन्होंने उपचाराधीन व्यक्तियों से बातचीत की और उन्हें नशे से दूर रहने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र में उपचार एवं परामर्श संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, पुलिस एवं कानूनी सहायता सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम निशा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Share:

Comments

Leave a comment