गुरुग्राम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जन्माष्टमी पर नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

गुरुग्राम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जन्माष्टमी पर नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियाँ

नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय कृष्णमय हो उठा

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास मजबूत होता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम से बच्चों में उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का संचार

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /04 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायु सेना स्थल, सेक्टर-14, गुरुग्राम की प्रथम पाली में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया। बच्चों ने इस दौरान सुंदर नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।

नन्हे कलाकारों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय का वातावरण कृष्णमय हो उठा। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्राचार्य ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

मुख्याध्यापिका श्रीमती सिंधू कुमारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति प्रेम विकसित करते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाते हैं और बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में सीएलए प्रभारी श्रीमती अंजलि ने विशेष भूमिका निभाई। बाल वाटिका की सभी शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ नन्हे कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों में उमंग का संचार किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का भी सुंदर संचार हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment