गुरुग्राम की पॉश सोसायटी द कैमेलियास में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Team Atal Hind11 August 20262 min read10 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम की पॉश सोसायटी द कैमेलियास में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

गुरुग्राम में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना गुरुग्राम की पॉश सोसायटियों में गिनी जाने वाली द कैमेलियास की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सुशांत लोक थाना पुलिस कर रही है।

वायरल वीडियो में दिखी मारपीट

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला रसोई में काम कर रही मेड के साथ धक्का-मुक्की कर रही है। आरोपी महिला कथित तौर पर सहायिका के बाल खींचती और चेहरा दबाकर हाथापाई करती नजर आ रही है। इस दौरान वीडियो में मेड खुद को बचाने की कोशिश करती हुई भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वीडियो के वायरल होने के बाद सुशांत लोक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।

मारपीट की वजह का लगाया जा रहा है पता

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मारपीट क्यों हुई और इसकी वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment