गुरुग्राम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का आह्वान, विद्यार्थी साइबर अपराध से बचें और मोबाइल का सही इस्तेमाल करें

गुरुग्राम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का आह्वान, विद्यार्थी साइबर अपराध से बचें और मोबाइल का सही इस्तेमाल करें

फतह  सिंह उजाला/गुरुग्राम  /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम में केआर मंगलम विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष और हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने मुख्य रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अच्छी शिक्षा और कौशल के साथ अपने संस्कारों को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

मीना परमार ने विद्यार्थियों से मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार और सही दिशा में करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति हमेशा जागरूक रहने का भी आह्वान किया। यह कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

महिलाओं और बेटियों के अधिकार और सुरक्षा

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं और बेटियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में महिलाओं को तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं और बेटियों को किसी भी तरह की घटना होने पर बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने नजदीकी थाने में जा सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ परेशानी होने पर वह संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी यानी आईसीसी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

वंदे मातरम् और स्वतंत्रता आंदोलन का महत्व

मीना परमार ने कहा कि वंदे मातरम् देश के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना का एक बड़ा प्रतीक है। इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों की राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया था। यह गीत उस समय लोगों में आजादी के जज्बे को जगाने का काम करता था।

सरकार की योजनाएं और युवाओं के लिए अवसर

मीना परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार काम कर रही है। सरकार युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया जैसे प्रयासों से युवाओं को बहुत लाभ मिल रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। युवाओं को केवल डिग्री तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने कौशल को भी मजबूत करना चाहिए।

साइबर अपराध से बचाव और जागरूकता

साइबर अपराध को लेकर मीना परमार ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से सावधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान वेबसाइट, लिंक या संदेश पर बिना सोचे-समझकर क्लिक बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भी समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment