गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा ने रास रिदम कार्यक्रम में लिया भाग, कहा संस्कृति जोड़ती है समाज को

गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा ने रास रिदम कार्यक्रम में लिया भाग, कहा संस्कृति जोड़ती है समाज को

संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती - एमएलए मुकेश

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, कर्म, कर्तव्य, संस्कार, लोककल्याण का संदेश

संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

‘रास रिदम’ में शामिल हुए विधायक मुकेश शर्मा 

आस्था, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /06 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर फेलिक्स प्लाजा मॉल सेक्टर 82 ए गरुग्राम में आयोजित रस रिदम भजन जामिंग  कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा  शामिल हुए। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीकृष्ण की भक्ति में अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में रहस्य बैंड  सहित विभिन्न कलाकारों ने भजन एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। आधुनिक संगीत शैली के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर समागम इस आयोजन की विशेषता रहा। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, कर्म, कर्तव्य, संस्कार और लोककल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश शर्मा जी के भाई श्री हरिवंदर शर्मा (काले भाई), उनके सुपुत्र श्री अंशुल वत्स सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति संगीत के इस अनूठे संगम का आनंद लिया और श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। विधायक मुकेश शर्मा ने इस भव्य एवं भक्तिमय आयोजन के लिए सभी आयोजकों, कलाकारों और सहयोगियों को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment