गुरुग्राम में 6.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या,

गुरुग्राम में 6.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या,

आरोपी अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकाल हेमंत के माथे में गोली मारी 

गोली मारकर हत्या करने वाला कुछ ही घंटो में किया गिरफ्तार किया गया

6.50 लाख रूपयों के लेन-देन के विवाद में पी जी संचालक को मारी गोली 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम 09 सितंबर

गुरुग्राम में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात के कुछ घंटों के बाद ही आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना के संबंध में पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी।

घटना की पूरी जानकारी और मुख्य बिंदु

  • मृतक की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है जो आचार्य पुरी गंगा विहार गुरुग्राम का रहने वाला था।
  • आरोपी की पहचान अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी के रूप में हुई है जो 40 वर्ष का है और भिवानी जिले के बामला गांव का रहने वाला है।
  • हत्या की यह वारदात 6.50 लाख रुपयों के लेन-देन के विवाद के कारण हुई है।
  • आरोपी ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मारी थी।

मंगलवार को थाना सैक्टर-14 गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हेमंत कौशिक को गोली मारी गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। अस्पताल में ज्ञात हुआ कि हेमंत कौशिक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस संबंध में मृतक के दोस्त द्वारा पुलिस टीम को एक लिखत शिकायत के माध्यम से बतलाया गया। शिकायत में बताया गया कि हेमंत कौशिक और अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी के बीच रुपयों का लेन-देन था।

हत्या की वारदात का घटनाक्रम

08 सितंबर को हेमंत ने शिकायतकर्ता को बताया था कि अमरजीत पैसे लेने के लिए आने वाला है। हेमंत ने इसे यह भी कहा था कि जब वह फोन करे तो यह उसके पास आ जाए। कुछ समय बाद हेमंत का इसके पास फोन आया तो यह भी मौके पर पहुंच गया। समय करीब सांय 06 बजे जब यह वहां पहुंचा तो हेमंत और अमरजीत आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी और वहां से भाग गया।

उसके बाद हेमंत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-14 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सैक्टर-14 गुरुग्राम एवं अपराध शाखा मानेसर गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। इन टीमों ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी और मृतक के बीच संबंध व पूछताछ

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष 2024 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। इसकी व मृतक हेमंत कौशिक की पहचान एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। वर्ष 2021 में हेमंत ने इससे करीब 6.5 लाख रुपए उधार लिए थे। मंगलवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर इन दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान इसने अपने लाइसेंसी हथियार से हेमंत कौशिक पर गोली चलाई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment