गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपहरणकर्ता को दबोचा

www.atalhind.com15 March 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपहरणकर्ता को दबोचा
अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा
युवक का अपहरण कर कार में बैठा यूपीआई से रुपए ट्रांसफर कराने का मामला
यूपीआई  से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए
वारदात में प्रयोग की गई 01 लोहे की रॉड व 21 हजार की नगदी बरामद
आरोपी की पहचान मोहित गांव लोहाटकी  गुरुग्राम के रूप में हुई
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 15 मार्च ।  एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि  समय करीब शाम को वह सैक्टर-57 गुरुग्राम स्थित एफ-ब्लॉक बूम प्लाजा के पास कैब का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी और उसे लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया। जब इसने मना किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने इसे जबरदस्ती कार में धक्का देकर बैठा लिया तथा इसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा जबरदस्ती इसके यूपीआई  के माध्यम से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए और इसको सैक्टर-65 एमराल्ड हिल्स, गुरुग्राम के पास छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस थाना सैक्टर 56, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में अपहरण करके लूट करने की वारदात को अंजाम देने में शामिल 05 हजार रुपए के इनामी 01 आरोपी  को सोहना, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहित (उम्र-27 वर्ष), निवासी गांव लोहाटकी जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।
आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी मोहित ने अपने एक अन्य आरोपी साथी के साथ मिलकर उपरोक्त शिकायकर्ता को जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट कर आरोपी की पहचान मोहित (उम्र-27 वर्ष), निवासी गांव लोहाटकी जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई  से रुपए ट्रांसफर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
उपरोक्त अभियोग की वारदात में उपरोक्त आरोपी मोहित वांछित था जिस पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 लोहे की रॉड व  21 हजार रुपयों की नगदी बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अब तक आरोपी भूपेंद्र व मोहित सहित कुल 02 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मोहित को  अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment