गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चरखी दादरी के दो युवकों को कुचला

गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चरखी दादरी के दो युवकों को कुचला

गुरुग्राम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चरखी दादरी के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार बस ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को कुचल दिया है। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। दोनों युवक गुरुग्राम में नौकरी की तलाश में आए थे।

गुरुग्राम में सेक्टर-90 चौक के पास हुआ हादसा

गुरुग्राम में 21 अगस्त को एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। सेक्टर-90 चौक के पास स्थित गुलमोहर फार्म हाउस के सामने गुरुवार देर शाम यह घटना हुई। एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के रहने वाले अनिरुद्ध और अतुल के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चरखी दादरी से नौकरी की तलाश में आए थे युवक

चरखी दादरी के गांव फौगाट निवासी सतेन्द्र का बड़ा बेटा अनिरुद्ध अपने दोस्त अतुल के साथ बाइक पर गुरुग्राम नौकरी की तलाश में आया था। दोनों ने 12वीं पास की थी। अतुल बाइक चला रहा था और अनिरुद्ध पीछे बैठा हुआ था। दोनों यदुवंशी स्कूल की तरफ से सेक्टर-90 चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुलमोहर फार्म हाउस के सामने पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अनिरुद्ध के पिता सतेन्द्र मौके पर पहुंचे। क्षत-विक्षत हालत में पड़े बेटे और उसके साथी के शव देखकर वे बेसुध हो गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और पुलिस कार्रवाई

पीडि़त पिता सतेन्द्र ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें अनिरुद्ध सबसे बड़ा था। बड़े बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव फौगाट में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-93 पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment