गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: स्कूटी पर मिले 62 चालान, 2,17,500 रुपये का जुर्माना बकाया और गाड़ी इंपाउंड

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: स्कूटी पर मिले 62 चालान, 2,17,500 रुपये का जुर्माना बकाया और गाड़ी इंपाउंड

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर समय पर भुगतान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

गुरुग्राम में पुलिस जांच के दौरान पकड़ी गई स्कूटी

मंगलवार को जोनल अधिकारी Z चौक, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान एक स्कूटी को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा गया। परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। तत्पश्चात जांच में पाया गया कि उक्त स्कूटी पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 62 चालान लंबित हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

स्कूटी पर 2,17,500 रुपये की जुर्माना राशि है बकाया

जांच में सामने आया कि स्कूटी पर लंबित कुल 62 चालानों की कुल जुर्माना राशि 2,17,500 रुपये है। इनमें अधिकांश चालान ड्राइवर बिना हेल्मेट, बिना इंश्योरेंस सहित अन्य कुल 62 चालान लंबित पाए गए। लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा उक्त स्कूटी को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।

यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील

गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात अद्यतन रखें तथा लंबित चालानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन आपकी एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Share:

Comments

Leave a comment