हारे का सहारा ट्रस्ट ने सिरसा में भरा 91वां भात, मनीष सिंगला ने निभाई मामा की भूमिका

हारे का सहारा ट्रस्ट ने सिरसा में भरा 91वां भात, मनीष सिंगला ने निभाई मामा की भूमिका

हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सिरसा के बेगू रोड क्षेत्र में स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर एक विशेष कार्यक्रम के तहत भात भरने की रस्म पूरी की। यह ट्रस्ट द्वारा भरा जाने वाला कुल 91वां भात था। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में मनीष सिंगला ने मामा की भूमिका निभाते हुए अपना कर्तव्य निभाया।

बेगू रोड स्थित मीना कौर और सोनू सिंह के निवास स्थान पर उनकी पुत्री काजल प्रीत कौर का भात भरा गया। इस पावन अवसर पर कन्या के परिवार ने ट्रस्ट की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। परिवार ने कहा कि संकट और जरूरत के समय में इस तरह की सामाजिक संस्थाओं का आगे आना समाज के लिए बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हम हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमारे निवास स्थान पर आकर यह भात भरने का परम सौभाग्य प्रदान किया।

ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह सब प्रभु की असीम अनुकंपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि माता श्री स्वर्गीय सुशीला देवी, हमारे इष्ट देव श्री श्याम प्रभु और पितृ देवों की विशेष कृपा से ही यह सब सेवा कार्य निरंतर संपन्न हो पा रहे हैं। हमारा उद्देश्य समाज में बेटियों के सम्मान को बढ़ाना और हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहना है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियां पैदा नहीं होती, बल्कि अवतरित होती हैं और जब बेटियों के सिर पर हाथ रखते हैं मानो माता श्री चरणों में प्रणाम हो रहा हो। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारणिया इत्यादि लोग मौजूद थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment