नरवाना के नवदीप स्टेडियम में हैंड टू हैंड फाइट स्टेट टूर्नामेंट संपन्न, कुरुक्षेत्र जिला ने जीती प्रथम ट्रॉफी

हैंड टू हैंड फाइट स्टेट टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र जिला ने जीता प्रथम ट्रॉफी व कैश प्राइज
नरेंद्र जेठी/नरवाना /31 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
नरवाना के नवदीप स्टेडियम में गत देर रात्रि हैंड टू हैंड फाइट स्टेट टूर्नामेंट का समापन हो गया है। यह जानकारी फेडरेशन के सीनियर प्रेसिडेंट राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला व प्रेसिडेंट अनिता सैनी ने दी है। देर रात्रि तक चले इन मुकाबलों में प्रथम ट्रॉफी कुरुक्षेत्र जिला ने अपने नाम की है। कुरुक्षेत्र जिला को चमचमाती ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विभिन्न जिलों का प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम ने 35 गोल्ड मेडल जीते हैं। फतेहाबाद की टीम ने 28 गोल्ड मेडल जीते हैं। कैथल की टीम ने 18 गोल्ड मेडल जीतकर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अन्य जिलों की टीमें कम गोल्ड मेडल जीत पाई हैं। हालांकि, सिल्वर व ब्राउन मेडल काफी जिलों की टीमों ने जीते हैं।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को अचानक सरकारी काम से चंडीगढ़ जाना पड़ा था। इसलिए उनके बेटे करण प्रताप ने मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत की। जयदेव बंसल मंडी प्रधान, मोहनलाल गर्ग भाजपा नेता, लक्ष्मण मिर्धा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुरेश पप्पू पूर्व नगर परिषद विशिष्ट अतिथि रहे। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाले ने बताया कि सभी मेहमानों को पटके पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। अतिथियों ने सभी बच्चों को गोल्ड, सिल्वर व ब्राउन मेडल देकर उत्साहित किया है। अतिथियों ने जीतने वाली तीनों टीमों को चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और समापन
इस मौके पर लवली दहिया ने मंत्री व मुख्यमंत्री के सम्मान के गीतों का समा बांध दिया। उन्होंने अपने गीतों से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता के अंत में सीनियर प्रेसिडेंट राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाले ने उपस्थित सभी मेहमानों, बच्चों, टीम के कोच व इंचार्ज का धन्यवाद व्यक्त किया। इस पूरे मंच का संचालन रामनिवास जैन द्वारा किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा पूरी प्रतियोगिता के समय स्टेडियम में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि हम खंड के सभी सरकारी स्कूलों में यह खेल शुरू करेंगे। इस मौके पर सुखदेव जांगडा, सुभाष शर्मा, प्रमोद, ईश्वर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में स्थानीय व अन्य शहरों से आए काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व कई स्कूलों के मालिक भी मौजूद रहे थे।