हांसी में डीएपी खाद के लिए बढ़ी किसानों की परेशानी, लगी लंबी कतारें

हांसी में डीएपी खाद के लिए बढ़ी किसानों की परेशानी, लगी लंबी कतारें

सरसों और गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आते ही डीएपी खाद की मांग काफी बढ़ गई है। हांसी में शनिवार को तोशाम चुंगी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए केंद्र के बाहर कतार में खड़े नजर आए।

किसानों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वे सुबह जल्दी ही केंद्र पर पहुंच गए थे। केंद्र के दरवाजे खुलने के बाद किसानों को उनकी बारी के अनुसार डीएपी खाद वितरित की गई।

इफको केंद्र के इंचार्ज ने दी जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज आ गया राम ने बताया कि डीएपी खाद की कोई भी कमी नहीं है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल में दर्ज जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर ही किसानों को खाद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी करीब 1200 कट्टे डीएपी के केंद्र पर पहुंचे हैं, जिन्हें लगातार किसानों में वितरित किया जा रहा है।

किसान न करें खाद का भंडारण

इंचार्ज आ गया राम ने कहा कि सरसों के साथ-साथ गेहूं की बिजाई के लिए भी किसान अभी से खाद खरीदकर अपने पास रखने लगे हैं। इसी वजह से केंद्र पर खाद लेने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए कोई भी किसान जरूरत से ज्यादा डीएपी खरीदकर उसका भंडारण न करें।

Share:

Comments

Leave a comment