हांसी में सीएम के विरोध पर लाठीचार्ज, देखें वायरल वीडियो
आजाद है लेकिन गुलाम रहेंगे ,,,,
हरियाणा के इतिहास मे या यूं कहें कि आजाद भारत मे पहली बार हुआ होगा जो हांसी ( हरियाणा ) मे आज 15 अगस्त को मृतक ( जीवन कुंडू ) के हत्यारोपी की गिरफ्तारी ना होने से आक्रोशित आंदोलनकारी सीएम नायब सैनी के ध्वजारोहण का विरोध करना चाह रहे थे । मंजर ये था एक ओर सीएम तिरंगा फहरा रहे थे दूसरी तरफ ये सब !
आप इस घटनाक्रम को कैसे देखते है करे कमेंट शेयर फॉलो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विरोध जताने पहुंचे ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
यह प्रदर्शन हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी के विरोध में आयोजित किया गया था। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसमें हांसी के एसपी और डीएसपी सहित कई लोग व पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के दौरान स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।