हांसी में सिंचाई कर्मचारियों का प्रशासन को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा बड़ा आंदोलन

Team Atal Hind11 August 20261 min read16 viewsहिसार
हांसी में सिंचाई कर्मचारियों का प्रशासन को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा बड़ा आंदोलन

नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हुए हमले के विरोध में हांसी के लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने डीसी और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने की।

घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला होने से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

कर्मचारी लगातार फील्ड में ड्यूटी कर नहरी पानी को टेल तक पहुंचाने और पानी चोरी रोकने का काम करते हैं। डिफेंस और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि मौके पर उनकी सुरक्षा खतरे में होगी तो जिम्मेदारी कौन लेगा।

प्रशासन को दिया 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

राज्य प्रधान गंगा राम मौन, शाखा प्रधान अशोक यादव और सर्व कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि 15 अगस्त तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रशासन का आश्वासन

ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम राजेश खोथ और डीएसपी विनोद शंकर ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि 15 अगस्त तक हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी जिसके बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment