कैथल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीसी अपराजिता की अपील, 9 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

Team Atal Hind8 August 20261 min read28 viewsकैथल
कैथल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीसी अपराजिता की अपील, 9 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैथल जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीसी अपराजिता ने जिला वासियों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिला वासियों को अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

पंजीकरण प्रक्रिया और डिजिटल प्रमाण पत्र

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डीसी अपराजिता ने बताया कि इस अभियान के तहत नागरिकों को तिरंगे के साथ फोटो अथवा सेल्फी लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा दी गई है। फोटो अपलोड करने के बाद संबंधित व्यक्ति के नाम से डिजिटल हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। नागरिक इस प्रमाण पत्र को पोर्टल के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

9 अगस्त से शुरू होगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, 9 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी और इच्छुक नागरिक हर घर तिरंगा के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद तिरंगे के साथ ली गई अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड होते ही डिजिटल प्रमाण पत्र जनरेट हो जाएगा, जिसे नागरिक डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक

डीसी अपराजिता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। अंत में उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और अपने परिवार, दोस्तों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Share:

Comments

Leave a comment