देवबंद में हरियाली तीज पर श्री त्रिपुर मां बाला सुन्दरी देवी मंदिर में लगे 40 झूले, महिलाओं और बच्चों ने उठाया आनंद

देवबंद में हिन्दू मंदिर जीर्णोद्धार समिति देवबंद के तत्वावधान में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री त्रिपुर मां बाला सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण में महिलाओं के लिए 40 झूले लगाए गए। बडी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर झूलों का आनंद उठाया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक मंगल गीत भी गाए गए।
मंदिर प्रांगण में हरियाली तीज पर विशेष आयोजन
हिन्दू मन्दिर जीर्णोद्धार समिति के महासचिव राकेश सिंघल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज पर महिलाओं व श्रद्धालुओं के लिए श्री त्रिपुर मां बाला सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण में झूलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बडी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर झूलों का आनंद लिया।
बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण और खाने-पीने के स्टॉल
कार्यक्रम संयोजक सत्य प्रकाश बंसल ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान महिलाओं व श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए। जिसका महिलाओं व बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर विनोद प्रकाश गुप्ता, प्रमोद मित्तल, देवी शरण गुप्ता, रघुनन्दन सिंघल, राजकुमार जाटव, सेवाराम कश्यप, प्रियाशी गर्ग, साक्षी सिंघल, कशिस, आनिया गोयल, अनिता, सरोज बाला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।