बाबैन के गांव खैरी के हर्ष सैनी ने पास की नीट परीक्षा, सरकारी मेडिकल कॉलेज नूंह में मिला एमबीबीएस में दाखिला

बाबैन के गांव खैरी के हर्ष सैनी ने पास की नीट परीक्षा, सरकारी मेडिकल कॉलेज नूंह में मिला एमबीबीएस में दाखिला

गांव के सरकारी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी कर हासिल की सफलता, सरकारी मेडिकल कॉलेज नूंह में मिला दाखिला

सुरेश अरोड़ा /बाबैन  /12 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

बाबैन के गांव खैरी निवासी सतीश कुमार के पुत्र हर्ष सैनी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार के साथ-साथ गांव का नाम भी रोशन किया है। हर्ष सैनी का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेज, नूंह में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भी हर्ष और उत्साह की लहर है। भाजपा मंडल बाबैन के अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी व उनकी टीम ने हर्ष के घर जाकर उनका फूल मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हर्ष सैनी ने अपनी 10+2 की पढ़ाई गांव के खैरी के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ अध्ययन किया और सफलता हासिल की। हर्ष की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और लगन से विद्यार्थी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

हर्ष की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने कहा कि हर्ष ने अपनी मेहनत से पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में डॉक्टर बनने के बाद हर्ष सैनी चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ समाज और क्षेत्र की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

दादा गुरनाम सिंह भावुक हुए

हर्ष के दादा गुरनाम सिंह अपने पोते की सफलता पर भावुक हो गए। उन्होंने खुशी के आंसू छलकते हुए कहा कि उन्होंने अपने पोते के लिए डॉक्टर बनने का सपना देखा था और आज हर्ष ने उस सपने को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पोते की उपलब्धि पर गर्व है। दादी शकुंतला देवी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि उनका पोता शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है। उसने लगातार मेहनत करते हुए नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बिना ट्यूशन के हासिल किया मुकाम

हर्ष की माता पिंकी देवी ने कहा कि परिवार ने कदम-कदम पर हर्ष का सहयोग किया। उन्होंने बताया कि हर्ष ने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन के बल पर नीट परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि हर्ष की इस उपलब्धि से पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर वह जरूरतमंद लोगों की सेवा करेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल बाबैन के अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री अनिल टाटकी, भीम बेरथला, रिंकू कश्यप, प्रदीप बिंट, विकास सूजरी, गुरनाम सिंह, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, रणधीर सिंह, संदीप सैनी, संजय सैनी, मोहित, कैलाशो देवी, सुनीता देवी, ज्योति सैनी, मुश्कान सैनी के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment